इंसानों की तरह जीव जन्तु भी नौकरी करते हैं और एक समय के बाद नौकरी से रिटायर भी हो जाते हैं। हैरान हो गये न सुनकर? और हैरानी तो तब होगी जब आप जानेंगे की वो जीव एक चूहा है।
जी हाँ! कंबोडिया में बारूदी ख़दानों और ज़मीन में छिपे कई ज़िंदा बमों को सूंघकर खोज निकालने वाला ‘मगावा’ नाम का एक चूहा जो पांच साल बाद रिटायर हो रहा है।
नवंबर 2013 में तंजानिया में जन्मे इस सात वर्षीय अफ्रीकी चूहे को बेल्जियम की ‘अपोपो’ नाम की एक संस्था द्वारा बारूदी सुरंगों को सूंघने के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
दोस्तों मगावा अब तक 1 लाख 41 हज़ार वर्ग मीटर से अधिक भूमि को साफ कर चुका है जो लगभग 20 फुटबॉल मैदानों के बराबर है। साथ ही उसने 71 लैंड माइंस और 38 ज़िन्दा बमों का भी सूंघकर पता लगाया है।
Read this also –काला अमरुद खाया है कभी ?
मगावा को पिछले वर्ष पशु बहादुरी के लिए ब्रिटिश चैरिटी के शीर्ष नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो अब तक विशेष रूप से कुत्तों के लिए ही आरक्षित था।
इससे पहले कंबोडिया में 39 खदानों का पता लगाने के लिए मगावा को ‘पीपुल्स डिस्पेंसरी फॉर सिक एनिमल्स’ यानि PDSA पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था।
इतना ही नहीं PDSA के मुताबिक मगावा चार सालों में 141 मीटर भूमि पर 39 खदानों की खोज के लिए बहादुरी पुरस्कार पाने वाला पहला चूहा बन गया है।
दोस्तों मगावा इंसानों की जान बचाने के लिए PDSA द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाला पहला चूहा है जो अपोपो के चैरिटी इतिहास के 77 सालों में पहली बार हुआ है।
Watch On You Tube –