ऐसे क्रिकेटर जिन्होंने बेहतर मौकों के लिये किया एज फ़्रॉड
उम्र, यूँ तो किसी भी इंसान की क़ाबिलियत का पैमाना (प्रमाण) उम्र कभी नहीं हो-सकती है। मगर, उम्र को तजुर्बे और समझदारी के सबूत के तौर पर ज़रूर देखा जाता है। हालाँकि, खेल के मैदान पर खिलाड़ियों को उम्र के आधार पर टीम में स्थान कुछ समय के लिये ही मिल पाता है। क्योंकि, खेल मानसिक ताक़त के साथ शारीरिक फ़ुर्ती और मज़बूती की भी माँग करता है। और, जब बात क्रिकेट जैसे फ़ुर्तीले खेल की हो। तो, बाज़ुओं की ताक़त भी काफ़ी हद तक ज़रूरी फ़ैक्टर बन जाती है। इसके अलावा बढ़ती उम्र का असर खिलाड़ियों के रिफ़्लेक्सेस पर भी पड़ता है। इसलिए, खिलाड़ियों की उम्र क्रिकेट में काफ़ी महत्व रखती है। मगर, क्रिकेट इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं। जिन्होंने बेहतर मौकों के लिए दुनिया से अपनी असल उम्र छुपाई। हालाँकि, कुछ खिलाड़ियों का सच राज़ ही रहा। लेकिन, कुछ खिलाड़ियों का एज फ़्रॉड सामने भी आया। क्योंकि, सच की ख़ासियत यही है। कि, उसे कितना भी छुपाया जाये। मगर, एक-ना-एक दिन दुनिया हक़ीक़त जान ही जाती है। आज हम ऐसे ही 4खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आये हैं। जिन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने शानदार खेल से कई कीर्तिमान स्थापित किये। मगर, उनको एज फ़्रॉड करने वाले खिलाड़ियों में भी गिना जाता है।
हमारी इस लिस्ट में पहला नाम है
#1: मुनाफ़ पटेल (इंडिया) :-
मुनाफ़ पटेल को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शांत और अनुशासित तेज़ गेंदबाज़ के रूप में याद किया जाता है। मगर, मुनाफ़ पर भी आरोप हैं कि उन्होंने बेहतर मौकों के लिये अपनी असल उम्र दुनिया से छुपायी थी। जिसका ख़ुलासा साल 2016 में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका वनडे मैच के दौरान तब हुआ। जब कमेंटरी कर रहे महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने ऑन एयर ये दवा किया कि मुनाफ़ ने आईपीएल खेलने के लिये ग़लत उम्र का सहारा लिया था। वॉर्न के अनुसार जब एक बार उन्होंने मुनाफ़ से उनकी उम्र पूछी थी। तो, मुनाफ़ ने जवाब में कहा था “कौन-सी उम्र बताऊँ, असल या आईपीएल वाली”। वॉर्न के अनुसार मुनाफ़ की असल और काग़ज़ी उम्र में 7 साल का अंतर है। हालाँकि, वॉर्न का ये क्लेम कभी प्रूफ़ नहीं हो पाया। मगर, मुनाफ़ पटेल और शेन वॉर्न दोनों आईपीएल में टीम राजस्थान रॉयल्स के लिये साथ खेले थे। इसलिये, वॉर्न की बात को पूरी तरह नकारा भी नहीं जा-सकता है। यही वजह है कि मुनाफ़ जैसे बेहतरीन क्रिकेटर को इस लिस्ट में शामिल किया गया।
इस लिस्ट का दूसरा नाम है
#2: शाहिद अफ़रीदी (पाकिस्तान):-
शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट प्रेमी हो। जो शाहिद अफ़रीदी और उनकी घटती उम्र की कहानी ना जानता हो। एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में अपने क्रिकेट कैरियर की आतिशी शुरुआत करने वाले शाहिद अफ़रीदी के कैरियर का अंत बेहतरीन लेग स्पिनर के तौर पर हुआ। मगर, आज शाहिद को बेहतरीन खेल से ज़्यादा उनके अजीबो-ग़रीब विवादों के लिये याद किया जाता है। जिसमें से एक है शाहिद अफ़रीदी की असल उम्र। विश्व क्रिकेट ने शाहिद अफ़रीदी का नाम पहली बार साल 1996 में तब सुना जब उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 37 गेंदों में तेज़ शतक ठोका था। लेकिन, यहाँ ख़ास बात शाहिद का शतक नहीं उनकी उम्र है। साल 1996 से लेकर 2000 तक पाकिस्तानी अख़बारों समेत बहुत से स्टैट्स शाहिद को 18 साल लड़का दिखाते रहे। जबकि, आईसीसी रिकॉर्ड शाहिद को 1996 के उस मशहूर शतक के वक़्त ही 21 साल का बताते हैं। अब उनकी असल उम्र क्या है ये तो ख़ुद अफ़रीदी ही बता सकते हैं। मगर, इतना ज़रूर है कि शाहिद को खेल से ज़्यादा उनकी उम्र ने मशहूर चर्चा का विषय बना दिया है।
Read This Also अजीबो-गरीब बैटिंग स्टाइल वाले बल्लेबाज
इस लिस्ट में अगला नाम है।
#3: अमित मिश्रा (इंडिया) :-
अमित मिश्रा को सिर्फ़ भारतीय क्रिकेट ही नहीं विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर कहा जाये तो ग़लत नहीं होगा। जिसकी गवाही उनके रणजी और आईपीएल आँकड़े चीख़-चीख़ कर देते हैं। मगर, अमित मिश्रा के नाम के आगे भी एज फ़्रॉड का ठप्पा लगा हुआ है। अमित मिश्रा की उम्र पर ये सवालिया निशान साल 2016 में न्यूज़ीलैण्ड बनाम भारत श्रंखला के तीसरे वनडे के दौरान और गहरा तब हो गया। जब एक मौके पर कॉमेंट्री के दौरान लक्ष्मण ने 33 साल की उम्र में भी शानदार फ़िटनेस के लिये अमित मिश्रा की तारीफ़ की। जिसके जवाब में वीरेंद्र सहवाग ने कहा “लक्ष्मण 33 नहीं उससे 2-3 साल ज़्यादा ही होगी मिश्रा उम्र। क्योंकि, अंडर-19 स्तर पर हर खिलाड़ी अपनी एज कम करता ही है। शायद! मैंने भी ऐसा किया हो”। तभी आकाश चोपड़ा ने कहा “सब ऐसा नहीं करते लक्ष्मण” और फिर तीनों कमेंटेटर हँसने लगें। भले ही अमित मिश्रा की उम्र पर ये डिस्कशन मज़ाक में हुआ था। लेकिन, मीडिया में इसे एज फ़्रॉड की तरह ट्रीट किया गया। क्योंकि, उन दिनों घरेलू क्रिकेट में तमाम इस तरह के मामले सामने आ-रहे थे। हालाँकि, अमित मिश्रा की असल उम्र से जुड़ी कोई जानकारी अब भी उपलब्ध नहीं है। मगर, ये अजीब इत्तेफ़ाक ही है। कि अमित ने जिस शृंखला में अपने क्रिकेट कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उसी शृंखला ने उन्हें एज फ़्रॉड करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल करवा दिया।
इस लिस्ट में आख़िरी नाम है
#4: मोहम्मद शमी (इंडिया) :-
जी दोस्तों! हमें भी रिसर्च के वक़्त ऐसा ही शॉक लगा था। जब शमी का नाम एज फ़्रॉड करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मिला। क्योंकि, जो खिलाड़ी बड़े से बड़ा विकेट लेने के बाद भी बस मुस्कुराकर ख़ुशी का इज़हार करता हो। उस खिलाड़ी को क्रिकेट प्रेमी किसी भी तरह के विवाद से जुड़ा हुआ नहीं देखना चाहते हैं। मगर, ये सच है की शमी की असल उम्र पर अब भी सवालिया निशान ही है। शमी की उम्र से जुड़ा ये विवाद तब शुरू हुआ। जब उनकी पत्नी ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में शमी को ‘फ़्रॉड’कहते हुए कुछ डाक्यूमेंट्स अपलोड किये थे। उन डाक्यूमेंट्स में शमी का ड्राइविंग लाइसेंस, दसवीं की मार्कशीट और वोटर आई.डी. कार्ड शामिल थे। यहां ख़ास ध्यान देने वाली बात ये है कि इन तीनों डाक्यूमेंट्स से शमी की उम्र अलग-अलग आ-रही थी। क्योंकि, ड्राइविंग लाइसेंस उनका जन्म 1982 में दिखा रहा था। जबकि, दसवीं की मार्कशीट 1984 और वोटर आई.डी. कार्ड शमी की पैदाइश 1980 में बता रहे थे। मगर, एक अन्य मार्कशीट भी थी जिसमें शमी की जन्मतिथि साल 1990 थी और यही डेट ऑफ़ बर्थ बी.सी.सी.आई. रिकॉर्ड्स में भी है। शमी की असल उम्र क्या है? ये तो हमे नहीं पता। मगर, एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते हम यही चाहेंगे कि शमी आगे ज़्यादा से ज़्यादा भारत के लिये क्रिकेट खेलें और हमें सुनहरी यादें दें।
Watch On YouTube-