CricketSports

पेड़ से लटका मिला भारतीय महिला क्रिकेटर का शव

Indian women cricketer Rajshree Swain death

जहाँ कल से अंडर 19 महिला विश्व कप शुरू हो रहा है वहीँ  ओडिशा में एक महिला क्रिकेटर का शव जंगलों में लटकता हुआ मिला ।ओडिशा (Odisha) की रहने वाली महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन (Rajshree Swain) का शव गुरुदिझटिया जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। उनके परिवार वालों ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) और महिला टीम की कोच पुष्पांजलि बनर्जी पर आरोप लगाए हैं।

 

Rajshree Swain Women Crickter Death
                                                                                      Rajshree Swain Women Crickter  

अचानक घर से हुईं गायब 

22 साल की  राजश्री अचानक ही गायब हो गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को उनके शव को बरामद किया गया । वहीँ  पुलिस इसे एक आत्महत्या का केस बता रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने जब राजश्री को खोजन  शुरू किया तो उन्हें पहले राजश्री का स्कूटर और हेलमेट मिला। राजश्री की आखिरी लोकेशन उनके मोबाइल फोन से पता चला । राजश्री का फोन आखिरी बार जंगल में उसी जगह स्विच ऑफ हुआ था जहां से उनकी डेड बॉडी मिली है।

 

तनाव में थी 

इससे पहले ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) ने मंगलाबाग पुलिस स्टेशन  में राजश्री के गायब होने  की शिकायत दर्ज कराई थी। राजश्री  25 सदस्यीय टीम का हिस्सा थी, जिसने क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था।  कथित तौर पर अंतिम टीम में जगह नहीं बना पाने के कारण तनाव में थी। वह 11 जनवरी से लापता हो गई थी।

कोच पर घर वालों का आरोप 

मीडिया  से बात करते हुए, राजश्री की मां ने कहा-

“वह एक चयन शिविर के लिए कटक आई थी। वह पैलेस होटल में ठहरी हुई थी। 10 दिवसीय चयन शिविर के बाद, उसे जानबूझकर अंतिम टीम से हटा दिया गया, जबकि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थी। वह काफी तनाव में थी और उसने अपनी बहन को फोन किया था। उसने मुझे यह भी बताया कि उसे टीम में शामिल नहीं किया गया, हालांकि वह एक ऑलराउंडर थी और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थी।”मेरी बेटी तब से लापता है। लेकिन, शिविर के आयोजकों ने हमें कुछ नहीं बताया। जब हमने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बोला कि राजश्री लापता हो गई है।”

दूसरी ओर, एफआईआर कॉपी में बताया गया  है कि टीम में चयन नहीं होने के बाद राजश्री ने घर जाने की अनुमति मांगी थी। जिसके  बाद वह अपने स्कूटर पर होटल के कमरे से निकल गयीं ।

ये भी पढ़ें -वो खिलाड़ी जो अपने करियर के अंत में बन गए विलेन

Show More

Related Articles

Back to top button