CricketSports

क्रिकेट इतिहास के सात सबसे लम्बे छक्के

Longest sixes in cricket history What is the longest six in cricket history? क्रिकेट इतिहास के सात सबसे लम्बे छक्के

एक जमाना था जब क्रिकेट में गेंद को उछाल कर मारना असभ्य शॉट माना जाता था, लेकिन बदलाव तो एक नियम है जो अनवरत चलता रहता है, फिर क्रिकेट इससे अछूता कैसे रह पाता, समय के साथ दुनिया भर में ऐसे खिलाडियों का उदय हुआ जिन्होंने मैदानी शॉट देख देखकर बोर हो चुके दर्शकों को जोश से लबरेज करना शुरू कर दिया, दरअसल ये खिलाड़ी गेंद को दर्शक दीर्घा में पंहुचाने का काम करने लगे,

और दर्शक भी क्रिकेट के इस नये अंदाज से उत्साह में झूमने लगे, पिछले कुछ सालों में टी 20 क्रिकेट के आने के बाद से, क्रिकेट में बल्लेबाज अक्सर बड़ी हिट देने की कोशिश करते हैं और इन बड़ी हिट्स के कारण, कई बार गेंद बल्लेबाज के बल्ले से टकराकर इतनी दूर चली जाती है कि पता भी नहीं चलता है, कारण स्पष्ट है कि बल्लेबाज बड़ी हिट की मदद से दर्शकों को खुश करना चाहते हैं,

यही कारण है कि मॉडर्न क्रिकेट में काफी बड़े बड़े छक्के देखने को मिलने लगे हैं, तो आज हम आपको रूबरू कराने वाले हैं, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगाये गये 7 सबसे लंबे छक्कों से, जिन्हें जानकर आप काफी हैरान रह जाने वाले हैं

Umpire showing six runs

MS Dhoni

इस लिस्ट में नंबर 7 पर हैं महेंद्र सिंह धोनी, जो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज है, धोनी विश्व के महान कप्तानों में से एक है, धोनी के बाजुओं में गजब की शक्ति है, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट की शुरुआत में लंबे लंबे छक्के छक्के लगाकर धमाल मचा दिया था, धोनी दुनिया भर में अपने हैलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर हैं,

ऐसा ही वाकया हुआ साल 2009 में जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गयी थी, इसी सीरिज के एक मैच में धोनी ने 118 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था

MS Dhoni

Mark Waugh

इसके बाद नंबर 6 पर हैं ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मार्क वॉ, मार्क वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग किया करते थे, और उन्हे उनके आक्रामक और अद्भुत शॉट्स के लिए जाना जाता था, मार्क ने साल 1997 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेनियल विटोरी की गेंद पर 120 मीटर लम्बा छक्का लगाया था जो दुनिया का छठा सबसे लम्बा छक्का है

Mark Waugh

Yuvraj Singh

नंबर 5 पर काबिज हैं भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह, जो टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के भी लगा चुके हैं, युवराज किसी समय टीम की जान हुआ करते थे, युवराज ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर 125 मीटर लगाया था, ये दुनिया का पांचवां सबसे लंबा छक्का है

Yuvraj Singh

Jacob Oram

इसके बाद इस लिस्ट में नंबर 4 पर शामिल हैं न्यूजीलैंड के तूफानी ऑलराउंडर जैकब ओरम जो अपने ऑलराउंड खेल से विपक्षी टीम में खलबली मचा देते थे, ओरम को लम्बे लम्बे छक्के लगाने के लिए भी जाना जाता था, ओरम ने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क पर ऐसा छक्का लगाया था जो 130 मीटर दूर गिरा था

Read this also-Border फिल्म के बनने की जबरदस्त कहानी

Jacob Oram

Brett Lee

इस लिस्ट में नंबर 3 पर जो नाम है वो आपको काफी चौंका देगा, अपनी तूफानी तेज गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके ऑस्ट्रेलिया के पेसर ब्रेट ली ने साल 2005 में गाबा के मैदान पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज डैरेन पॉवेल की गेंद पर  135 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था, और ये छक्का आज दुनिया के सबसे लम्बे छक्कों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है

Brett Lee

Shahid Afridi

अब बात करते हैं इस लिस्ट के दूसरे नंबर के बल्लेबाज की, जो हैं पाकिस्तान के तूफानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी, शाहिद अफरीदी दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से हैं, अफरीदी के बगैर यह लिस्ट अधूरी है, अफरीदी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में फेमस है, अफरीदी ने संन्यास से पहले बहुत सारे छक्के लगाए थे,

अफरीदी दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर शामिल हैं,  उन्होंने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 158 मीटर लंबा छक्का लगाया था और सबसे लंबे छक्के लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं

Shahid Afridi

Albert Trott

अब बात करते हैं दुनिया के सबसे लम्बे छक्के की, आज के दौर में लंबे छक्के लगाना आम बात जरूर हो गयी है, लेकिन दुनिया का सबसे लंबा छक्का जिस समय लगाया गया था, उसे जानकर आप जरूर चौंक जायेंगे, दरअसल ये छक्का साल 1938 में लगाया गया था, 1938 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के लिए खेलते हुए अल्बर्ट ट्राट ने इतना लंबा छक्का मारा था

कि गेंद लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को पार कर गई थी, 82 साल बाद भी किसी ने इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ा है, आपको जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, हालाँकि उन दिनों छक्के की दूरी नापने के लिए कोई मशीन उपलब्ध नही थी, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इस छक्के की लंबाई 164 मीटर थी, इसे क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का माना जाता है,

आपको बता दें कि अल्बर्ट ट्रॉट 1938 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए खेले थे .

Albert Trott

Video

Show More

Anurag Suryavanshi

Anurag Suryavanshi is a famous and social personality. The founder of the popular YouTube channel Naarad TV, he is a famous YouTube influencer and has millions of fan followers.

Related Articles

Back to top button